Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा का गाँव – गाँव चलो घर – घर चलो अभियान

भौरासा निप्र,,,भाजपा के प्रतेयक कार्यकर्ता की ये जिम्मेदारी है कि, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक कैसे पहुंचे। मैं पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधि के रूप में आपको अवगत करवाना चाहता हूं कि देश की जन संख्या में हमारी 52% हिस्सेदारी है। इतने बड़े आंकड़े को पहले की सरकारें नजरअंदाज करती रही हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए क्या कुछ नहीं किया? पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हो, कलेक्ट्रेट में अलग से एक उसके लिए पद, बच्चों के लिए विदेश में पढ़ने के लिए सुविधा हो, परीक्षा शुल्क में 20 से 30 प्रतिशत की छूट हो, सरकारी नौकरी में आरक्षण हो, मेडिकल, इंजीनियरिंग या उत्कृष्ट संस्थानों में रिजर्व सीट हो। ये सब काम भजपा की सरकारों ने किए हैं। कुछ लोग पहले भी हमारा अपमान करते थे और आज भी हमारा अपमान करते हैं, इस अपमान का बदला हमें लोकतांत्रिक तरीके से लेना होगा । उक्त विचार केंद्र सरकार के गॉंव – गाँव चलो घर- घर चलो अभियान की अगुआइ कर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के संभागीय प्रभारी श्री नानूराम कुमावत ने कुमावत समाज धर्मशाला भौंरासा में आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


सभा को पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि पी.वर्ग. के लिए भाजपा सरकार ने जिला व तहसील स्तर पर स्कूल व कॉलेज में दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को रहने के लिए छात्रावास बनाए हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं में अहरकारी अंकों और उम्र की सीमा में भी छूट दी जाती है, तथा भौंरासा से अपना व्यक्तिगत जुड़ाव बतलाते हुए नगर व नगर के दिवंगत कार्यकर्ता स्वर्गीय जेठमल जी पालीवाल के जीवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा सोनकच्छ मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछली विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा जी ने नगर भौंरासा के कुमावत समाज सहित, माली समाज, यादव समाज को धर्मशाला निर्माण एवं विकास के लिए दो दो लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत करवाया था।


सभा में पी. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चिन्तामन जी, मण्डल अध्य्क्ष जयपाल सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कैलाश यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत कुमावत पंच भौंरासा के अध्यक्ष विजय कुमावत, सचिव निरंजन कुमावत, सहित किसान मोर्चा के मुकेश कुमावत, पूर्व पार्षद कैलाश मावर, शिवनारायण कुमावत, वरिष्ठ समाज सेवी चतर भुज , बाबूलाल चांदोरा, डॉ. हीरालाल, मदनलाल, महेश मावर, अशोक लहरी विक्रम सिंह जागीरदार एवं पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल जी ने किया। स्वागत भाषण भजपा मंडल महामंत्री संजय यादव ने दिया। इस दौरान समाज के कलाकार आदेश लहरी ने अपने हाथों से निर्मित नानूराम जी का चित्र भी उनको भेंट किया जिसकी काफी प्रशंशा आपने की। जिला मंत्री नरेंद्र जी माली ने बताया कि इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने सम्मानित जिया।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कार्यक्रम 15 से 20 लोगों की चौपाल तक सीमित था । किंतु नानूराम कुमावत के जीवन तथा पदभार ग्रहण के बाद यह उनका प्रथम प्रवास होना, आयोजको के अथक प्रयास, समाज जन व युवाओं में उत्साह के कारण यह चौपाल एक आमसभा में परिवर्तित हो गई। इस सभा मे कुमावत समाज सहित माली, यादव, लोधी, जायसवाल, सुतार, लोहार, वर्मा, धनगर, आदि समाज के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अभय नागर, चेतन यादव उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक साथ सह भोज का आनंद लिया व कुमावत धर्मशाला के नवीन स्वरूप की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम का संचालन भँवरनाथ गुरुकुल के प्रधानाचार्य मनीष कुमावत ने किया।आभार भारतीय कुमावत क्षत्रीय महासभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमावत देवास ने माना।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में करेंगे निवेश संवाद

Jansamvad Express Digital

होली से पहले भक्तो के बीच पहुंचे भगवान शिव माता पार्वती , भूत पिशाच के साथ रंगों के बीचे झूमे शिव और शिव भक्त

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में आशाराम बापू करवा रहा पंचकर्म: जमानत मिलने के बाद पहुंचा उज्जैन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page