Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में फिर बदलाव ,1500 की रसीद से मंदिर के गर्भगृह मे फिर शुरू हुआ श्रद्धालुओ का प्रवेश

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में फिर एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें लगभग 1 सप्ताह से मंदिर के गर्भगृह मे लगे आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक को हटाते हुए सुबह से फिर 1500 की रसीद के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भग्रह मे प्रवेश दिया जा रहा है।
जानकारी देते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक जीवन मोगी ने बताया कि उज्जैन में आयोजित सीहोर वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के कारण मंदिर के गर्भग्रह मे आम श्रद्धालुओ का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। लेकिन यह कथा समाप्त होते ही मंगलवार सुबह से 1500 की रसीद कटवाकर मंदिर के गर्भग्रह में होने वाले प्रवेश को फिर से शुरू कर दिया गया है। आज से गर्भग्रह में शुरू हुए प्रवेश के बाद श्रद्धालु खुश नजर आए।

Related posts

अखिलेश के गढ़ में चुनावी समीकरण जमाएँगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

जियो का नया फोन जियो भारत V 2 बाजार में आया , मात्र 999 रु में

Jansamvad Express Digital

पलामू में बोले पीएम मोदी मेरे पास खुद की ना सायकल ना घर , 25 साल में एक रूपये के भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page