Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यवसाय

जियो का नया फोन जियो भारत V 2 बाजार में आया , मात्र 999 रु में

“2जी मुक्त अभियान” भारत का फोन ‘जियो भारत V2’ ,999 रु में 4जी फोन ‘जियो भारत V2’
सबसे सस्ता मासिक प्लान 123 रुपय में 14जीबी डाटा ,जियो सिनेमा सब्सक्रिप्शन,8 करोड़ गानों का एक्सेस,यूपीआई

रियालंस ने “2जी मुक्त भारत अभियान” संकल्प के साथ कदम बढ़ाते हुए ‘जियो भारत V2’ मोबाइल फोन को बाजार में उतार दिया है। जियो भारत V2 तेजी से भारत के सभी जिले और तहसील स्तर पर दस्तक दे रहा है। ‘जियो भारत V2’ मोबाइल बेहद ही किफायदी दामों पर मिल रहा है। इसकी कीमत 999 रुपय रखी गई है। कंपनी की नजर भारत के करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर है।क्योंकि यह ग्राहक अभी तक 2जी नेटवर्क के साथ जुड़े हुए है। जबकि जियो डिजीटल इंडिया के रोड़मैप पर आगे बढ़ते हुए केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है। रिलायंस जियो ने ‘जियो भारत V2’ के दम पर 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।


मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के जिला और तहसील स्तर पर भी जियो भारत V2 को खासा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि जियो भारत V2 का मासिक प्लान सबसे सस्ता है। ग्राहकों को 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान के लिए केवल 123 रुपये चुकाने होंगे,जबकि अन्य ऑपरेटर्स के वॉयस कॉल और 2जीबी वाले मासिक प्लांन्स की शुरुवात ही 179 रुपए ये होती है। इसके अलावा जियो भारत V2 के उपभोक्ताओँ को 28 दिनों में 14 जीबी डाटा भी मिलेगा। जो कि अन्य ऑपरेटर्स के 2जीबी डाटा से 7 गुना अधिक है। जियो भारत का V2 पर वार्षिक प्लान भी है। जिसके लिए ग्राहकों को केवल 1234 रुपय ही चुकाने होंगे।


4जी डाटा के साथ उपलब्ध ‘जियो भारत V2’ में मोबाइल ग्राहक के मनोरंजन और रोजमर्रा की जरुरत का भी पूरा ख्याल रखा गया है। ‘जियो भारत V2’ पर ग्राहकों को जियोसिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में आपकी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।

रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी सार्वजनिक मंचों से 2जी मुक्त भारत की वकालत करते रहे हैं। वहीं, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है, कि 6 साल पहले जब जियो लॉन्च किया गया था, तब हमने यह साफ कहा था कि जियो इंटरनेट को सब तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं करेगा । नया ‘जियो भारत V2’ फोन उस दिशा में एक और कदम है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए हम हर भारतीय का स्वागत करते हैं।

Related posts

मिडिया ने जब पूछा शिवराज से प्रियंका के दौरे का सवाल तो जवाब हाथ जोड़ कर मिला किसका नाम ले लिया अच्छे काम करने जा रहा हूँ

इंदौर में करणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष को गोली मारी प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की हुई बैठक : लड्डू प्रसाद के पैकेट से हटेगा ॐ और शिखर का फोटो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page