Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

विकासशील देश में पहले एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे उपयुक्त स्थल है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

नई दिल्ली || संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने कहा है कि विकासशील देश में आयोजित होने वाले पहले एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे उपयुक्त स्थल है। गुतरश ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केवल कुछ शक्तिशाली देशों तक सीमित न रखकर पूरे विश्व की सेवा करनी चाहिए। इस बीच, ब्रिटेन ने कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ब्रिटेन का मुख्य ध्यान इस बात पर रहेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार विकास को गति दे सकती है, नए रोजगार सृजित कर सकती है, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार कर सकती है तथा विश्वभर के लोगों को लाभ पहुंचा सकती है।

उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी और एआई मंत्री कनिष्क नारायण के नेतृत्व में ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल इस बात पर ध्‍यान देगा कि एआई किस प्रकार विश्व के हर कोने में रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बना सकती है और एआई को नवीनीकरण के एक ऐसे संचालक के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है जो डॉक्टरों को तेजी से निदान करने, शिक्षकों को व्यक्तिगत शिक्षण प्रदान करने, परिषदों को मिनटों में सेवाएं प्रदान करने तथा व्यवसायों को अगली पीढ़ी के अच्छे रोजगार सृजित करने में सहायता कर सकता है।

Related posts

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास: सोशल मीडिया X पर डाली पोस्ट :लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई

jansamvadexpress

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से स्वावलंबी बने सुनील

jansamvadexpress

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token