Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत पहुंचे बिल गेट्स, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली || गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आज भारत पहुंचे हैं। बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्रियों से मुलाकात की।

गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आज भारत पहुंचे। बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गन्नवरम हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश, गृह मंत्री अनिता, कृषि मंत्री के. अच्चन्नायडू, स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्रियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में विकास और सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बिल गेट्स ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आये हैं।  

Related posts

सास की हरकतों के कारण परेशान होकर परिवार के बिना ही Dream Vacation से वापस आ गया दामाद

Jansamvad Express Digital

मोहर्रम जुलूस में प्रतिबंधित मार्ग के बैरीकेट गिराकर घोड़ा लेकर जाने का मामला, पुलिस ने खदेड़ कर भगाया

भोरासा में हुआ खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन

Leave a Comment