इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर बयानों के चलते गरमा गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान पर कांग्रेस ने जबरदस्त पलटवार किया है।
दरअसल, इंदौर में राहुल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि *”राहुल गांधी के आने से भाजपा को ही फायदा होगा।
इस बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पलटवार करते हुए कहा, *”कैलाश विजयवर्गीय जी, मैं तो कहूंगी भाजपा को घंटा फायदा होगा।”*
*भागीरथपुरा कांड का जिक्र कर साधा निशाना*
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए रागिनी नायक ने कहा कि विजयवर्गीय जो बोलते हैं, उनका खुद का ही मजाक बन जाता है।
उन्होंने कहा, “कैलाश जी अपने गिरेबान में झांककर देखिए। बोलने से पहले थोड़ा सोचिए। अब तक तो आपको भागीरथपुरा कांड से सीख जाना चाहिए था।”
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब रागिनी नायक के ‘घंटा’ वाले पलटवार के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पूरा विडिओ लिंक पर जाकर देखे


