Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीय

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनी मिस वर्ल्ड 2026, वियतनाम में रचा इतिहास

न्हा ट्रांग।* 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को अपनी नई विश्व सुंदरी मिल गई है। वियतनाम के खान होआ प्रांत के न्हा ट्रांग शहर के सेकंड अप्रैल स्क्वायर में शनिवार 5 सितंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में *डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला* ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जीत लिया है।

इस साल कुल 111 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी को पीछे छोड़ते हुए जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित नीला ताज अपने नाम किया।

मंच पर बेहद भावुक क्षण तब आया जब मिस वर्ल्ड 2025 थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। सुचाता ने पिछले साल भारत के हैदराबाद में यह ताज जीता था। इस साल उन्होंने नई मिस वर्ल्ड को क्राउन सौंपकर अपना कार्यकाल पूरा किया।

इस बार मिस वर्ल्ड का 75वां एनिवर्सरी फेस्टिवल मनाया जा रहा था, जिसकी मेजबानी पहली बार वियतनाम ने की। फेस्टिवल की शुरुआत 9 अगस्त को हनोई से हुई थी और फाइनल न्हा ट्रांग में आयोजित किया गया। शो को डैनी मेजिया और स्टेफनी डेल वैले ने होस्ट किया।

भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल ने किया, जिन्होंने टॉप 40 तक का सफर तय किया।

*रिजल्ट एक नजर में:*
– *Miss World 2026 -* जोहेरी मोला – डोमिनिकन रिपब्लिक
– *1st Runner Up -* एलिजाबेथ रेनेस – स्पेन
– *2nd Runner Up -* तानुसिया चेट्टी – मलेशिया

Related posts

दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में आए अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में किया दो घंटे का ‘मौन आंदोलन’

Jansamvad Express Digital

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

Jansamvad Express Digital

फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकड़ाए एअरपोर्ट पर यात्री:डीआरआई के अफसरों ने पुलिस को सौपा,एसटीएफ भी पूछताछ के लिये पहुंची

Leave a Comment