Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्य

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब दुकान पर बवाल, 15 गिरफ्तार, 80 पर FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग के ग्राम अमोलपठा में स्थित कंपोजिट लायसेंसी शराब दुकान पर 10 सितंबर को हुए उपद्रव के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों द्वारा गैर-कानूनी रूप से एकत्र होकर दुकान पर तोड़फोड़, मारपीट, आगजनी और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर थाना अमोला में *अपराध क्रमांक 0213/2026* के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

25 नामजद सहित 80 पर FIR

पुलिस ने छोटेराजा गुर्जर, दुष्यंत परमार, कमल सिंह गुर्जर सहित 25 नामजद और 50-60 अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध संज्ञेय एवं गैर-जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अवैध शराब पर अभियान जारी

कलेक्टर ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के भंडारण और विक्रय के खिलाफ राजस्व, पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शासकीय कार्य में बाधा न डालें, शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाएं, अन्यथा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

अवैध शराब की सूचना के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

*📞 हेल्पलाइन नंबर - 7987956573*

`

 

Related posts

उज्जैन जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका विक्की यादव ने आप पार्टी ज्वाइन की , महिदपुर आलोट और दक्षिण में भी बड़े चेहरे जुड़ेंगे आप से

Jansamvad Express Digital

अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी शफीक उज्जैन पहुंचा : गुजरात पुलिस शफीक को लेकर मित्र नगर आई

1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से भगवान शिव और मंदिर को सजाया गया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment