Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्य

Sagar News: दुबई से लौटते ही सागर पहुंचे CM मोहन यादव, बंडा के पीड़ितों से मिलकर बोले – सरकार आपके साथ है

  • बोले- चिंता मत करिए, सरकार हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है 
  • अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने के निर्देश

सागर। दुबई के विदेश दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे सागर पहुंचे। बंडा में जहरीली शराब कांड से दहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के वार्डों में जाकर उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना और पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक बेड पर जाकर मरीज से आत्मीय संवाद किया। परिजनों से पूछा – “परिवार में कौन-कौन है? घबराइए मत।” उन्होंने कहा कि यह सरकार हर दुख में आपके साथ है, इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

सीएम ने बीएमसी के प्रभारी डीन, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए। सभी आवश्यक दवाएं, जांचें और विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे वार्ड में तैनात रहें। किसी भी मरीज को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़े, यहीं पर पूरा इलाज हो।

बताया जा रहा है कि जहरीली शराब कांड में अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं और 50 से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिनमें 13 की हालत गंभीर है। तस्करों ने पुलिस की दबिश से घबराकर खेतों में फेंकी और मुफ्त में शराब बांटी थी, जिसे पीने से यह हादसा हुआ।

इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक निर्मला सप्रे, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू

Jansamvad Express Digital

होटल में ठहरे श्रधालुओ के साथ बन्दुक और चाकू की नोक पर लूट,महाकाल दर्शन करने आए थे श्रधालू

इंदौर का बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसा मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया फैसला

Leave a Comment