Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

MP News: Dubai में CM Mohan Yadav की 8 बड़े ग्रुप से डील, Powarkheda बनेगा Logistics Hub

  • दुबई में CM मोहन यादव का बड़ा निवेश प्लान:
  • MP के उत्पाद अब सीधे जाएंगे विदेश
  • पोवारखेड़ा बनेगा लॉजिस्टिक्स हब

दुबई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में चल रही ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ के तीसरे दिन यूएई के दिग्गज निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। उन्होंने कहा कि बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से मध्यप्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है, जहां सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी सबसे सुगम है। बेहतर औद्योगिक अधोसंरचना, पर्याप्त ऊर्जा और स्किल्ड मैनपॉवर के कारण प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपयुक्त है।

8 बड़े उद्योग समूहों से हुई सीधी बात

सीएम ने क्रेसेंट एंटरप्राइजेज, डीपी वर्ल्ड, राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन, शराफ ग्रुप, वीएफएस ग्लोबल और चोइथराम समूह के प्रमुखों से मुलाकात की और सभी को GIS-2027 के लिए आमंत्रित किया।

क्या-क्या निकला मीटिंग से?

*1. पोवारखेड़ा बनेगा अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स गेटवे -* डीपी वर्ल्ड के सीईओ रिजवान सूमार के साथ चर्चा में तय हुआ कि पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को विकसित किया जाएगा। इससे मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाएं मिलेंगी। किसानों, FPO और MSME को सीधा फायदा होगा।

*2. इंदौर-पीथमपुर में 50 मिलियन डॉलर का निवेश -* शराफ ग्रुप ने इंदौर और पीथमपुर में रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए 30 से 50 मिलियन डॉलर निवेश का प्रस्ताव दिया। इससे 300 से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।

*3. MP में खुलेंगे इंटरनेशनल K-12 स्कूल -* जेम्स एजुकेशन कंपनी के फाउंडर सनी वर्की ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल खोलने में रुचि दिखाई।

*4. भोपाल-इंदौर में आसान होंगी वीजा सेवाएं -* वीएफएस ग्लोबल के प्रमुख अमित साइचर के साथ बैठक में वीजा सेवाओं के विस्तार और युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग शुरू करने पर सहमति बनी।

*5. सुपरमार्केट और फूड प्रोसेसिंग में निवेश -* 1943 से सक्रिय चोइथराम समूह प्रदेश में सुपरमार्केट और आधुनिक रिटेल सेंटर खोलेगा और किसानों से सीधे फसल खरीदेगा। राणा होल्डिंग्स ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर और ई-मोबिलिटी में निवेश करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनर्जी और टेक्नोलॉजी में नवाचार के साथ सरकार स्टार्टअप और तकनीक आधारित उद्यमशीलता को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

 

 

 

 

 

Related posts

नागदा को जिला बनाया जाएगा उन्हेल तहसील बनेगी स्वेच्छा से शामिल होने वाली तहसीलों को नए जिले में शामिल किया जाएगा मुख्यमंत्री ने विकास पर्व पर नागदा में की घोषणा

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव का प्रचार थमा: बुधवार 18 सितम्बर को होगी 24 सीट के लिए वोटिंग

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़

Leave a Comment