Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

खबर का असर: बड़ौद यात्री प्रतीक्षालय के सामने से हटी अवैध पार्किंग, साफ-सफाई से यात्रियों को राहत

बड़ौद (आगर मालवा)। नगर के स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जनसंवाद एक्सप्रेस डिजिटल द्वारा 8 सितंबर को प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतीक्षालय के सामने की जा रही अवैध पार्किंग को हटवा दिया। इससे यात्रियों के आवागमन के लिए अब पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है।

शराबखोरी और गंदगी पर भी प्रशासन ने लिया संज्ञान

प्रतीक्षालय परिसर में शराबखोरी और असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाए जाने की समस्या को लेकर भी प्रशासन ने संज्ञान लिया। इसके बाद प्रतीक्षालय परिसर की साफ-सफाई करवाई गई। सफाई होने से यात्रियों को अब बैठने और बस का इंतजार करने में सुविधा मिल रही है।

खबर प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि प्रतीक्षालय के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग और परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाए जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 8 सितंबर को जनसंवाद एक्सप्रेस में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की, जिसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

नियमित निगरानी की उम्मीद

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने नगर परिषद एवं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इसी तरह यदि नियमित रूप से निगरानी और साफ-सफाई व्यवस्था बनी रहे तो प्रतीक्षालय को बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सकता है। यात्रियों को अब उम्मीद है कि यहां दोबारा अवैध पार्किंग, शराबखोरी और गंदगी जैसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

 

Related posts

ओडिशा में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान , 12 जून को होगी शपथ

दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएँगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

अखिलेश के गढ़ में चुनावी समीकरण जमाएँगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment