Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

MP में ग्रामीण अंचलों तक दौड़ेंगी ई-बसें, सुगम परिवहन सेवा को लेकर मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ से निकला मंथन परिवहन विभाग के लिए रामायण और गीता के समान मार्गदर्शक होगा।

राजधानी में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में बोलते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुगम यात्री परिवहन सेवा एक ऐतिहासिक अवसर है। इस समिट का मंथन राज्य सरकार के संकल्पों को पूरा करने में सहायक होगा।

मंत्री सिंह ने कहा कि गत वर्ष 1 अप्रैल को सुगम परिवहन यात्री बस सेवा शुरू करने को मंजूरी दी गई थी। प्रदेश स्तर पर बस ऑपरेशन के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। नई व्यवस्था से यात्रियों के साथ-साथ बस ऑपरेटर्स को भी लाभ मिलेगा।

ग्रामीण अंचलों तक पहुंचेंगी ई-बसें

परिवहन मंत्री ने कहा कि ई-बसों का लाभ अब ग्रामीण अंचलों को भी मिलेगा। शासन का लक्ष्य है कि ‘सेवा संकल्प माह’ में बस ऑपरेशन को जमीन पर उतारा जाए।

उन्होंने कहा कि यात्री परिवहन व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी हितधारकों के सुझावों पर अमल किया जाएगा।

Related posts

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय परामर्श दाता और संरक्षक विधायक चेतन काश्यप अपनी निजी यात्रा पर महिदपुर पधारें

इजराइल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला : सेकड़ो ईरानियो की मौत शहरो को खाली करने का अलर्ट

Leave a Comment