Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्य

सिंगरौली में गर्म टायर खोलना पड़ा भारी: ब्लास्ट में हाईवा चालक की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर में रविवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवा का गर्म टायर खोलने के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में चालक की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

मृतक की पहचान ग्राम पचौर निवासी अनिल कुमार साहू पिता कृपानाथ साहू के रूप में हुई है, जो बंधा THDC कोल परिवहन में हाईवा चालक के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि हाईवा के टायर में खराबी आने के बाद उसे पंचर दुकान पर खोलने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।

धमाका इतना भीषण था कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर अलग हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वाहन मालिक पर आरोप

परिजनों का आरोप है कि पंचर दुकान के स्टाफ ने गर्म टायर को तुरंत न खोलने और ठंडा होने तक इंतजार करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद वाहन मालिक के दबाव में चालक से टायर खुलवाया गया। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/r/1BwBCsMW2C/

 

Related posts

मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे एअर इंडिया स्टाफ की यूनिफॉर्म

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस की सूचि जारी बडनगर से वर्तमान विधायक का टिकिट काटा , दक्षिण से चेतन यादव बडनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

रिलायंस डिजिटल ‘दिवाली धमाका’ खरीदारी करें और 1 साल के लिए मुफ़्त जियो एयरफाइबर पाएं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment