Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

व्हीलचेयर क्रिकेट सेंट्रल जोन लीग: मध्य प्रदेश को हराकर उत्तर प्रदेश बना नेशनल चैंपियन

मुरेना || मुरैना में आयोजित सेंट्रल जोन लीग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मध्यप्रदेश को 6 विकेट से पराजित कर राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता की खिताबी जीत दर्ज की। यह सेंट्रल जोन लीग मैच डॉ. के.एल. राठी चैरिटेबल फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेले गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की टीमों ने भाग लिया, जिसमें मध्यप्रदेश उपविजेता रहा। फाइनल में मध्यप्रदेश ने 20 ओवर में 154 रन बनाए, जवाब में उत्तरप्रदेश ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शैलेश यादव ने 50 रन व 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब जीता। समापन समारोह में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

——— बाइट-  लोकेश कुमार जांगिड़, कलेक्टर, मुरैना बाइट- राजाबाबू शर्मा, कप्तान, उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम बाइट- धर्मपाल सिंह, कप्तान, मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम बाइट डॉ. विवेक राठी, आयोजक एवं सदस्य, डॉ. के.एल. राठी चैरिटेबल फाउंडेशन

Related posts

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट , नग्न दोड़ाया , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर मामला दर्ज

jansamvadexpress

मंदिर के नियम तोड़ भीड़ के साथ दर्शन के लिय अड़ी महिला पार्षद , मंदिर परिसर में धरना देकर घंटो किया हंगामा , पार्षद के हंगामे से अन्य श्रद्धालु हुए परेशान

jansamvadexpress

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम : शिंदे और फडणवीस में किसे मिलेगी कमान अभी तय नहीं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token