Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यशिक्षा

उन्हैंल. क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा: उन्हेंल में 5 करोड़ की लागत से कन्या छात्रावास निर्माण को मंजूरी

पीयूष जायसवाल
उन्हेल। घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के उन्हेंल कस्बे में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय के प्रयासों से यहां 50-सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन के निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह छात्रावास विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हेंल आती हैं। वर्तमान में आवास की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण कई छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नए छात्रावास के निर्माण से उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

विधायक सतीश मालवीय ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि “हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।”

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि छात्रावास बनने से न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी और अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।
कन्या छात्रावास निर्माण की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी और “विकास की माला एक और मोती जोड़ेगी.

Related posts

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : शहर के अलग अलग गरबा आयोजन में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

सीधी में एक युवक के साथ हुई शर्मनाक हरकत के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला जलाया

Jansamvad Express Digital

पहले सिलिकॉन वैली बैंक बाद में सिग्नेचर बैंक बंद

Leave a Comment