Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 5 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, मुआवजे का एलान

पटना: बिहार में एक बार फिर से आकाशीय बिजली (Bihar Thunder Lightning Deaths) का कहर देखने को मिला है. पिछले 48 घंटों में पांच जिलों में बिजली की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है. बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन, सहरसा में दो और समस्तीपुर में एक शख्स की जान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गई है, ये जानकारी बिहार मुख्यमंत्री कार्यालयकी तरफ से दी गई है. सीएम नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.

बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 बच्चियां बह गईं। सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शहर आकाशीय बिजली से मौतें
बेगूसराय 5
दरभंगा 4
मधुबनी 3
सहरसा 2
समस्तीपुर 1

मौसम विभाग ने आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, यहां ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

हिमाचल में 20 जून के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई।

Related posts

राहुल गाँधी फिर पहुंचे मजदुर वर्ग के बीच , जारी किया दिल्ली के मजदूरो से चर्चा का विडिओ

Jansamvad Express Digital

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, ‘अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति’; योगी और अखिलेश पर मायावती का हमला

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश बनेगा फार्मा- बायोटेक का हब, 19 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page