Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

 सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 10 की मौत: 15 से 20 लोगों के घायल , मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग जख्मी हैं।

पुलिस ने बताया कि 14 घायलों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से अब तक कोई शव नहीं मिला है। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है।

हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह 7 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागते दिखे। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।

तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी में विस्फोट की खबर आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं।

 

कितनों के घायल होने की खबर?

तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, ‘घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।’

Related posts

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का फेसबुक पेज हैक , हेकर ने अश्लील फोटो डाले , एक्सपर्ट ने रिकवर किया पेज , सायबर सेल में शिकायत

jansamvadexpress

पेयजल , सिंचाई और जलीय जीव के उपयोग में आने वाली नदी तालब में क्रूज मोटर बोट प्रतिबंधित होंगे NGT

jansamvadexpress

बेंगलुरु से दिल्ली जाने के दोरान राहुल गाँधी की फ्लाईट में आई तकनिकी खराबी ,भोपाल में कराइ इमारजेंसी लेंडिंग

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token