Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत अन्न सेवा से, 51 हजार को परोसा जाएगा खाना

जामनगर,| अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

भोजन परोसते हुए अम्बानी परिवार की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद मांगने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।

मुकेश अम्बानी के पुत्र अनत अम्बानी खाना खिलते हुए

अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत अंबानी ने अपने विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा की है।

Related posts

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मतगणना के पहले ही खुला स्ट्रांग रूम बैलेट पेपर से छेड़छाड़ , नोडल अधिकारी सस्पेंड ,कांग्रेस ने की मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत

jansamvadexpress

Ontdek de nieuwste trends in online gokken bij Monster Casino Belgique

cradmin

2000 का नोट बदलने के लिए बचे महज 5 दिन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token