धर्म ग्रंथों में कहा जाता है कि पाताल लोक जमीन के ठीक नीचे है, जहां राक्षसों का वास है. वहीं, धरती पर इंसान तो आसमान में ईश्वर रहते हैं. धरती को छोड़ दें तो हममें से ज्यादातर लोगों को आसमान और पाताल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है. हम सिर्फ कल्पना कर सकते हैं कि पाताल लोक ऐसा होगा, तो आसमान में देवता इतने आलीशान और खूबसूरत जगह पर रहते होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ऐसा अहसास होता है कि कुछ लोग जमीन के नीचे असल में पाताल लोक में चले गए. ये लोग खुद छोटे से होल से जमीन के नीचे घुसते हैं, लेकिन तुरंत ही कइयों को अफसोस होने लगता है. बाहर निकलना भी मुश्किल होता है. अंदर भी खौफनाक मंजर सा नजारा दिखाई देता है. इनमें कइयों को तुरंत अफसोस हुआ होगा कि वो क्यों अंदर आए.
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @60saniyedebilimm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है, ‘संकीर्ण गुफा की खोज करने में वैज्ञानिकों के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं. तंग जगहों में घुसना बेहद मुश्किल भरा होता है. घुप्प अंधेरा छाया रहता है, तो ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेना भी मुश्किल होता है.’ आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहाड़ पर एक छोटे से छेद में लड़की घुसी हुई है. वो बाहर भी नहीं निकल पा रही है और ना ही उसका हेल्मेट उसे जमीन के नीचे जाने दे रहा है. ऐसे में वो अपना हेल्मेट उतार देती है. इसके बाद बड़ी मुश्किल से अंदर जाती है. जमीन के नीचे ‘पाताल लोक’ जैसी इस गुफा में एक और आदमी नजर आने लगता है, जिसके गले तक पानी भरा हुआ है. अचानक पानी का स्तर बढ़ता है, तो उसका चेहरा भी डूब जाता है. ये बेहद ही खौफनाक नजारा था.
View this post on Instagram
इसके बाद वो किसी तरह आगे बढ़ता है, तो सामने जाने के लिए छोटा सा होल दिखता है. उसमें घुसना बेहद मुश्किल लगता है, लेकिन ये रेंगते हुए अंदर जाता है. इस बीच एक लड़की अपने हाथों में कैमरा लेकर गुफे में घुसती है. उसका पूरा शरीर रगड़ खा रहा है. तभी रेंगता हुआ शख्स दूसरी ओर गुफे के बाहर किसी तरह खुद को निकालता है, जहां पर पहले से एक सपोर्ट स्टाफ मौजूद है. हेल्मेट लगाई हुई लड़की भी उसके पीछे-पीछे बाहर आ जाती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि महज 2 दिन के अंदर ही अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ 95 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. हजारों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं.
View this post on Instagram
वीडियो पर कमेंट करते हुए डैनियल रूस्सो नाम के शख्स ने लिखा है कि लगता है इन लोगों को अपनी लाइफ से प्यार नहीं है, ऐसा क्यों? अमेरिका में एक घर है जो उल्टा है. एक शख्स उसमें फंस गया था और अग्निशमन दल भी उसे वहां से निकाल नहीं पाया. ऐसे में उसकी मौत हो गई. ऐसे में इतना खतरनाक काम करने की क्या जरूरत है? माकेदेम नाम के यूजर ने लिखा है कि इसके लिए सचमुच एक निश्चित साहस की आवश्यकता है, जो मेरे पास नहीं है. लिंडसे नाम की यूजर ने कमेंट किया है कि क्या होगा अगर ये लोग अंदर ही फंसे रह गए? वहीं, एक अन्य यूजर कमेंट किया है कि मेरे जैसे क्लॉस्ट्रोफोबिक व्यक्ति को यह रील क्यों मिली? बता दें कि क्लॉस्ट्रोफोबिया एक तरह का डर है, एक तरह का एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जो किसी भी इंसान को हो सकता है. दुनिया की 10 फीसदी आबादी इससे पीड़ित है.
