Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आरएसएस पर बयान के बाद भाजपा में फूटा घुस्सा, पूर्व निगम सभापति ने कुमार विश्वास के पोस्टर पर कालिख पोती

उज्जैन
भाजपा नेता व पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत ने संस्कृति विभाग के पोस्टर पर कालिख पोती,पोस्टर में कवि कुमार विश्वास के चेहरे पर पोती गई कालिख,कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम नहीं होने देने की चेतावनी दी,कुमार विश्वास ने एक दिन पहले कालिदास अकादमी में विक्रम उत्सव के दौरान आरएसएस को कहा था अनपढ़,
BJP मंत्री,सांसद, महापोर की मोजुदगी में दिया था बयान,

उज्जैन आए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा। वाकया कालिदास अकादमी परिसर में विक्रमोत्सव के तहत आयोजित रामकथा का है। इसमें कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते संघ और वामपंथियों पर ये बात कही। उनकी बात सुनकर सभा में मौजूद लोग हंस दिए और तालियां बजाईं। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित महापौर मुकेश टटवाल कथा सुन रहे थे। विक्रमोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 21 से 23 फरवरी तक 3 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा सुनाने के लिए मंगलवार को कवि कुमार विश्वास आए। उनको सुनने के लिए रात 8 बजे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुमार विश्वास का वीडियो वायरल होने के बाद अब बवाल मच गया है | ख़ास बात तो यह है की यह कार्यक्रम प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है | कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव है | यहाँ भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व निगम सभापति ने सोनू गेहलोत का कार्यक्रम नहीं होने देने की चेतवानी दी है | इसके साथ ही शहीद पार्क आयोजन के लगे एक पोस्टर पर कालिख पोती गई है | यह कालिख कुमार विश्वास के फोटो पर पोती गई है |

 

  •  

Related posts

पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन

jansamvadexpress

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

jansamvadexpress

Operation Sindoor: आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक;ऑल पार्टी मीटिंग में जवाबी कार्रवाई और भविष्य की रणनीति बताएगी केंद्र सरकार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token