Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर  शहर की पहली बार  डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सडको पर दौडती नजर आएंगी ,  शनिवार देर रात मुंबई से इंदौर  पहली बस पहुंच गई है ।

9 मीटर लंबी और 15 फीट ऊंची इस बस में एक साथ 65 यात्री (ऊपर 36, नीचे 29) सफर कर सकेंगे इसी के साथ 25 यात्री के खड़े रखने के लिए हेंडल लगाए गए है  । शुरुआत में डबल डेकर बसों से शहर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार से बस का ट्रायल रन शुरू होगा। ट्र्रायल रन पूरा होने के बाद यह बस यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी। एआईसीटीएसएल प्रबंधन के मुताबिक प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के के तहत शुरुआत में 1 बस इंदौर पहुंची है। आगे 10 और बस आएंगी। 30 दिनों के ट्रायल के बाद बस को आम जनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल बस का किराया तय नहीं हुआ है। एआईसीटीएसएल प्रबंधन जल्द ही रूट और किराए तय करेगा।

बस की डिजाइन और हाईट के चलते  बड़े और चौड़े मार्ग पर ही चल पाएंगी 

बस को सिटी में चलाने के लिए एआईसीटीएसएल प्रबंधन द्वारा सर्वे किया गया है। सर्वे में सामने आया है कि ये बसें सिर्फ बड़े और चौड़े मार्गों पर ही चल पाएंगी, क्योंकि संकरे मार्गों पर ज्यादा ऊंचाई होने से ट्रैफिक सिग्नल, बिजली के तार सहित कई अड़चनों के कारण इनका संचालन संभव नहीं हो पाएगा। यह बसें लग्जरी बसों की तरह है, साथ ही कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ काफी आरामदायक भी हैं।

स्वीच कंपनी ने बनाया है डबल डेकर  मॉडल

इंदौर आई लगभग 2 करोड़ रूपए की कीमत वाली डबल डेकर बस को स्विच मोबिलिटी कंपनी ने बनाया है। बस का नाम EiV22 है। इस बस की ख़ासियत यह है कि इसमें 65 सीटें है। खड़े होने वाले यात्रियों के लिए 25 हैंडल है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस की सीटें गद्देदार बनाई गई हैं। बस में यात्रियों को दचके और झटके नहीं लगे इसके लिए एयर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बस को फुल चार्ज होने में 1.5 से 3 घंटे का समय लगता है। बस की फ्लोर हाइट 900 एमएम है। बस की लंबाई 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फिट है। बस में एक साथ 65 यात्री सफर कर सकेंगे। बस की कीमत करीब 2 करोड़ रूपए है।

इंदौर पहुंची डबल डेकर बस में डबल चार्जर सिस्टम है। इससे बस के ई-रिचार्ज होने वाला समय आधा हो जाता है। यानी सिंगल चार्जर से बस अगर 6 घंटे में चार्ज होती है तो डबल चार्जर से बस 3 घंटे में ही चार्ज हो जाएगी। बस एक बार चार्ज होने पर 250 किमी तक चलेगी।

Related posts

दो हजार से कम अन्तराल से जीन सीटो पर हुई हार जीत उन्ही पर भाजपा की सूचि अटकी

jansamvadexpress

रतलाम एसपी राहुल कुमार बारिश में बाइक पर निकले तो क्षेत्र में हलचल मच गई , थाना क्षेत्रो का निरिक्षण किया

jansamvadexpress

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” पर्यटकों के लिए खुला

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token