Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के महाकाल लोक जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित संतोष पैलेस होटल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी

उज्जैन || उज्जैन में बुधवार देर रात महाकाल लोक के सामने स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते होटल में ठहरे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से होटल में भारी नुकसान हुआ है। घटना जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित संतोष पैलेस होटल की है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे होटल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों, महाकाल थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुइशर का भी उपयोग किया गया।

Related posts

NSUI मेडिकल विंग ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में झंडा वंदन कर मनाया संगठन का स्थापना दिवस

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलेंड दौरे पर : ट्रेन से युक्रेन भी जाएँगे मोदी

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस परिवार के साथ गद्दारी करने वाले सिंधिया को कांग्रेस के इर्द गिर्द भटकने भी नही देंगे -प्रेमचंद्र गुड्डू पूर्व सांसद

Leave a Comment