Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलेंड दौरे पर : ट्रेन से युक्रेन भी जाएँगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड रवाना हो गए हैं। पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।

भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं। पोलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के मौके पर मेरी यह यात्रा हो रही है। पोलैंड मध्य यूरोप का हमारा आर्थिक साझेदार है।”

पीएम ने यूक्रेन दौरे को लेकर कहा कि वह शांति से जंग के समाधान पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 21-22 अगस्त तक पोलैंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे।

Bharat के PM  नरेन्द्र  मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति,पीएम  और भारतीय समुदाय से मिलेंगे

मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 साल भी पूरे हो रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी का पोलैंड की राजधानी वारसॉ में स्वागत होगा। इसके बाद वे पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और फिर प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री पोलैंड में भारतीय समुदाय के साथ भी मुलाकात करेंगे। पोलैंड में भारतीय समुदाय के 25 हजार लोग रहते हैं। इसमें लगभग 5 हजार छात्र है। पीएम मोदी जामनगर और कोल्हापुर के महाराजाओं के स्मारकों का दौरा भी कर सकते हैं।

यह भारत और पोलैंड के बीच ऐतिहासिक संबंधों की निशानी है। महाराजा दि

Related posts

फिल्म पुष्पा 2 के इन्स्पेक्टर शेखावत से इंस्पायर महिद्पुर थाने का आरक्षक, गंजा होकर बनाया थाने में विडिओ हुआ वायरल

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र के बीड में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद मराठा आरक्षण पर अध्यादेश ला सकती है सरकार

कांग्रेस छोड़ NCP अजित गुट में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी : मुंबई बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

Leave a Comment