उज्जैन || मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा दृष्टिगत नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करना है। इसी तारतम्य गुरुवार सुबह कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो का निरीक्षण कर कार्यों को तीव्र गति से समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में निर्धारित मापदंडों अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
