Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले ₹4.38 लाख करोड़ का बजट ‘GYANII’ विज़न के साथ समृद्ध, सुखद और विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव

भोपाल || राज्य के बजट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादन ने कहा कि समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘GYAN’ के संकल्प में प्रदेश सरकार ने ‘आई’ (I) भी जोड़ा है। ₹4,38,317 करोड़ का बजट 2026-27, ‘GYANII’ अर्थात ‘गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री’ के मार्गदर्शी सिद्धान्त पर है। मोहन यादव ने कहा कि यह बजट विकसित भारत @ 2047 के विजन और केंद्र सरकार से निरंतर प्राप्त सहयोग के साथ पूरी तरह समन्वित है। लगातार तीसरी बार हमने कोई भी टैक्स नहीं बढ़ाया है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट प्रदेश की आधी आबादी, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर उपज को उचित दाम देना है।  देवड़ा ने बताया कि इसमें औद्योगिकीकरण और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।

राज्य में विकास सभी वर्गों के लिए सुनिश्चित किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का  तीसरा सबसे युवा प्रदेश है, और राज्य की कार्यशील जनता 62 फीसदी है। वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता है और सरकारी सेवाओं में भर्तियां जारी हैं। कृषि क्षेत्र में सभी लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा और हर हाथ को काम और हर उपज को उचित मूल्य मिलेगा। — बाईट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मप्र बाईट- जगदीश देवड़ा, वित्त मंत्री, मप्र

Related posts

क्यों खेल रहे ट्रम्प टैरिफ कार्ड : भारत सहित कई देशो पर बार बार टैरिफ राजनीति

 अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक शुरू हो जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में करेंगे अहम बैठकें

Leave a Comment