Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक आने वाले बाहरी श्रद्धालु के लिए शुरू होगी ई बाइक सुविधा , शहर घुमने में होगी सुविधा जनक

उज्जैन शहर में जल्द ही ई-बाइक चलेंगी। इससे शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को नई सुविधा मिलने लगेगी। ई-बाइक का इस्तेमाल आप एप के जरिए कर सकेंगे।

महाकाल लोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में शहर में पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम अब जल्द ही ई-बाइक शहर में चलाने जा रहा है।

नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने बताया कि जल्द ही 75 ई-बाइक शहर के लिए आने वाली हैं। टेंडर प्रक्रिया चुनाव तक के लिए रोकी है।

सिंह ने बताया कि उज्जैन शहर में 7 जगह पार्किंग (डॉकिंग स्टेशन) बनाई जाएगी और यहीं से इन ई-बाइक को उपयोग के लिए लिया जा सकेगा।

कमिश्नर सिंह ने बताया कि ई-बाइक का टेंडर खुलने के बाद संचालन कंपनी करेगी। वो ही एप बनवाएगी। उसी एप के माध्यम से ई-बाइक को खोला जा सकेगा और जहां भी जाना है, उसके लिए ऑनलाइन पेमेंट कर बाइक का उपयोग कर निर्धारित पार्किंग पर छोड़ना होगा। बाइक दो सीटर होगी, इसका सबसे ज्यादा फायदा उज्जैन दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को मिलेगा।

Related posts

मंत्रालय बटवारे के बाद NDA में लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सस्पेंस , बिडला के साथ ही TDP और JDU कर रही दावेदारी

J&K में मुठभेड़ तीन आतंकी ढेर:कुपवाड़ा में एन्काउन्टर , राजोरी में मुठभेड़ जारी

Jansamvad Express Digital

भोपाल में BRTS को हटाने का निर्णय , मुख्यमंत्री ने नए प्लान का प्रजेंटेशन देखा

Leave a Comment