Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवती की मौत

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई वही 26 वर्षीय महिला  गंभीर रूप से घायल हो गई , शुक्रवार को उज्जैन जिले में तेज बारिश का असर देखने को मिला बारिश के दोरान ही आकाशीय बिजली गिरने से जिले में एक मौत होने की घटना सामने आई |

उज्जैन के चिंतामन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम असलाना में खेत से काम  कर चार युवतिया घर जा रही थी तभी बिजली गिरी और एक युवती निकिता की मौत हो गई जबकि राधा नमक युवती घायल हो गई वही अन्य दो युवती सुरक्षित रही |

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को उज्जैन के निजी अस्पताल लाया गया था। जहां डॉ. ने  निकिता को मृत घोषित कर दिया जिसका शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया एवं राधा  का आईसीयू में इलाज चल रहा है। राधा के पति राहुल ने बताया कि गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत पर महिलाएं काम करने गई थी और  इनके साथ में भी महिलाएं  थी। गांव के सरपंच हरिशंकर ने बताया की मृतिका और घायल अवस्था में भर्ती महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है जिसको लेकर जिला कलेक्टर से बात की है जो भी राशि की मदद नियम अनुसार होगी वह दोनों को दिलवाई जाएगी।

Related posts

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आधिकारिक लोगो लॉंच किया, कहा-इस प्रतियोगिता से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

jansamvadexpress

जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी : महिला ने जीवन बीमा पॉलिसी में भगवान को बनाया नॉमिनी:मौत के बाद मिले भगवान को बीमे के पैसे

jansamvadexpress

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token