Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

एयर फ़ोर्स का ट्रेनी विमान तेलंगाना में क्रेश हुआ

इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग विमान सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।

IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर खाक हो गया।

पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

Related posts

भाजपा नेता के भाई ने की संत के साथ मारपीट : मन्त्र नहीं सुनाने पर उतरवाई लंगोट , संत ने लगाए आरोप

jansamvadexpress

जंग जारी : वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की रेड, 670 फिलिस्तीनी गिरफ्तार:हमास लड़ाकों के घर तबाह किए

jansamvadexpress

उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे:बोले- PDP ने हमारे घोषणापत्र की नकल की

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token