Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – हे प्रभु हे महाकाल दूसरा सिंधिया कांग्रेस में पैदा ना हो , तो सिंधिया ने ट्विट कर कहा हे प्रभु महाकाल भारत में दिग्विजय सिंह जैसा बंटाधार पैदा ना हो

उज्जैन |प्रदेश की ऐसी सीट जहा पर लम्बे समय से कांग्रेस को हार का सामना करना पढ़ रहा है उन सीटो पर जमीनी हकीकत जानने की जिम्मेदार मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को दी है इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह गुरुवार की रात को ही उज्जैन आ गए थे , वह दो दिनों के प्रवास पर उज्जैन आये हुए है , और शहर की उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा पर दावेदारों की स्थिति को जानने के लिए कार्यकर्ताओ से रुबुरु होंगे वही उक्त सीटो पर कांग्रेस की हार का कारण भी समझेंगे |

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मिडिया से चर्चा की और मध्यप्रदेश की राजनीती पर सवालो के जवाब भी दिए , उन्होंने सरकार बनने के सवाल पर कहा की मैंने 2018 में भी कहा था की कांग्रेस की सरकार बनेगी और बनी लेकिन हमारे कुछ राजा महाराजा बिक गए ओर 15 महीने में ही सरकार गिर गई हमारे गरीब दलित विधायक नही बीके लेकिन महाराजा बिक गए , इसी बिच एक पत्रकार ने व\सवाल किया की अगर अब भी सरकार बनी और कोई सिंधिया बन गया तो ,उक्त सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा हे प्रभु हे महाकाल दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा ना हो ……….

 

सिंधिया ने दिया राजा को रिटर्न जवाब 

उज्जैन में प्रेस वार्ता के दोरान सिंधिया पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कसे गए तंज पर तत्काल ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विट कर राजा पर निशाना साध दिया , सिंधिया ने अपने ट्विट ने लिखा हे प्रभु महाकाल पूर्व भारत में दिग्विजय सिंह जी जैसा बंटाधार पैदा ना हो |

Related posts

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया 23 रोज़ा एवं दाई सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 मिलाद मनाई

jansamvadexpress

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव: आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम

jansamvadexpress

ऋषिकेश और इंदौर की ट्रेन में शरीर के टुकड़े मिलने वाले मामले में पुलिस का खुलासा , उज्जैन के कमलेश ने दिया वारदात को अंजाम

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token