Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदत्त साय लेंगे शपथ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रायपुर | मध्यप्रदेश के बाद  रायपुर छत्तीसगढ़ में भी  नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे हैं। यह समारोह साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होगा।

समारोह के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और सांसद संतोष पांडेय ने उनका स्वागत किया।

थीम सॉन्ग के साथ होगा PM मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी को लेकर साइंस कॉलेज में तैयारी की जा रही है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में कहां से किनकी एंट्री होगी, सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी, इन तमाम मुद्दों को लेकर योजना बन चुकी है।

इस मौके पर ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलबो का नारा पूरा किया। हम उसका उत्सव मनाने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम के लिए मंत्रिमंडल के लिए थोड़ा इंतजार कीजिए। वहीं पीएम मोदी का स्वागत एक थीम सॉन्ग के साथ होगा। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे इस थीम सॉन्ग के साथ स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री समेत 16 दिग्गज हैं विशेष आमंत्रित

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  3. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
  4. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  5. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  6. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया
  7. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
  8. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  9. असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा
  10. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
  11. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर
  12. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  13. केंद्रीय राज्य मंत्री बिसेश्वर तुडू
  14. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
  15. संजीव कुमार
  16. बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर

मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल

बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ विष्णुदेव साय लेंगे। इसके अलावा 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री को मिलाकर छत्तीसगढ़ में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। आज मुख्यमंत्री के अलावा सभी 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Related posts

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : मंदिर प्रशासक के इस्तीफे और भाजपा विधायक और बेटे पर FIR की मांग

jansamvadexpress

रूपसिंह महाराज की जयंती पर निकला चल समारोह

jansamvadexpress

नुसरत भरूचा की तबीयत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया हेल्थ अपडेट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token