राकेश शर्मा नागदा संवाददाता
उज्जैन | मध्यप्रदेश में बेटिया सुरक्षित नही है और आरोपियों में कानून का कोई खोफ नहीं है यही कारण है की जिले में वारदाते थमने का नाम नही ले रही है , ताजा मामला उज्जैन जिले के नागदा तहसील के थाना बिडला ग्राम अंतर्गत आने वाले ग्राम लासुदिया नजिक का है यह एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही तीन नाबालिक लडको के द्वारा गैंग रेप किये जाने की घटना सामने आई है |
युवको ने नाबालिक लड़की के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद उसे डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया , वही इतने से भी बात नही बनी तो दुष्कर्म करते हुए एक विडिओ भी बनाया जिसे सोशल मिडिया पर वायरल भी कर दिया , विडिओ जब गांव के लोगो तक पंहुचा तो गांव में हडकंप मच गया और तीनो लड़के भाग निकले |
वही लड़की ने पूरी घटना अपने परिजन के सामने रखी जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजन की शिकायत और नाबालिग के बयान पर तीनो लडको पर गैंग रेप की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया वही एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि दो युवक अभी भी फरार है |
पुलिस शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ़्तारी की बात कर रही है |
