Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पेट्रोल पम्प पर चले लात घूंसे ,बदमाशो ने कर्मचारियों पर किया हमला ,दो कर्मचारी घायल

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर गुंडागर्दी का एक नजारा सामने आया है तस्वीर इस बार एक पेट्रोल पम्प की सामने आई है , पेट्रोल पम्प पर शराब के नशे में पेट्रोल भरवाने के लिए आए एक युवक का पम्प के कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उक्त युवक के दो अन्य साथियों ने आकर पम्प पर तोड़फोड़ शुरू कर दी , कर्मचारी अपने आप को बचाने में लगे जिसमे दो कर्मचारियों को गंभीर चोट आई है ,

मामला उज्जैन के थाना चिमनगंज  के अंतर्गत कृषि मंडी गेट के सामने स्थित पेट्रोल पम्प की बताई जा रही है , पम्प संचालक गगन ने बताया की एक युवक गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए आया था जिसने पैसे को लेकर स्टाफ से गाली गलोच की जब कर्मचारी ने उसे गानी न देने को कहा तो वह चाकू मारने की धमकी देने लगा , मोके पर दोनों के बिच कहा सुनी ही चल रही थी की सामने से दो युवक दोड़कर आए और उन्होंने कर्मचारियों के ऊपर पम्प पर रखे बेरीकेट उठा कर फेकना शुरू कर दिया करीब 5  मिनिट तक बदमाश पम्प पर तांडव मचाते रहे , घटना में पम्प पर काम करने वाले राकेश शर्मा नामक  कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोट आई है वही अन्य देवेन्द्र और अजय को मामूली चोट आई है |

पम्प पर हुए विवाद की घटना की जानकारी लगने पर थाना चिमनगंज थाना पुलिस भी मोके पर पहुच गई थी पुलिस ने पम्प कर्मचारियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |

Related posts

इंदौर के सराफा में गैस पाइप लाइन डालने की मिली अनुमति

jansamvadexpress

भाजपा की पूर्व सांसद को हो सकती है फांसी : बम ब्लास्ट मामले में NIA ने कोर्ट से की फांसी की मांग

jansamvadexpress

पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाश पकडाए: धरपकड़ के दोरान पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस ने चलाई गोली

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token