Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बाबा महाकाल आज भक्तों को दर्शन देने दो बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे: 7 घंटे के अंतराल में दो सवारी

उज्जैन || सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की दो सवारियां सात घंटे के अंतराल में निकेंगी। यह विशेष संयोग इसलिए है क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ रहे हैं। महाकाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद ही चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इस वजह से शाम 4 बजे कार्तिक माह की दूसरी सवारी निकलेगी। इसमें भगवान महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी मंदिर से निकाली जाएगी।

मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि पूजन और आरती के बाद पालकी राजसी ठाठ-बाट के साथ मंदिर से निकलेगी। बाहर पुलिस दल भगवान को सलामी देगा। सवारी में बैंड, घुड़सवार और पालकी शामिल होगी। सवारी शाम करीब 7 बजे वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

Related posts

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

इंदौर के दो कालेज में पेपर लीक की आशंका , कुलपति बोली पुलिस प्रकरण के बाद होगी कार्रवाही

jansamvadexpress

हाथो की सफाई दिखाकर शहर की जनता को लुटने वाला गिरोह गिरफ्तार , पुलिस ने मिडिया के सामने करवाया डेमो

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token