Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में आप का शंखनाद , ग्वालियर में केजरीवाल और भगवंत मान ने भरी हुंकार

ग्वालियर | दिल्ली से बदलाव की राजनीती की शुरुवात कर देश के दो राज्यों में पैर ज़माने वाली आम आदमी पार्टी ने अब अपना अगला कदम मध्यप्रदेश में भी रख दिया है आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज चुनावी शंखनाद कर दिया है | आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन की ग्वालियर से शुरुआत की। आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। फिर आप ‘मामा’ और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे। केजरीवाल ने मंच से ‘चौथी पास राजा’ की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक तरफ  दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं, दूसरी तरफ जनता के  खाने-पीने पर टैक्स लगाकर वसूल रहे हैं।

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल और  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्वालियर के  मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल दोपहर 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से  सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद मेला ग्राउंड में चुनावी शंखनाद के साथ ही आमसभा को संबोधित करने पहुचे |

आम आदमी पार्टी के चुनावी शंखनाद में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के सभी जिलो से आप के कार्यकर्त्ता ग्वालियर पहुचे हुए थे आम आदमी पार्टी ने आज हुए कार्यक्रम में एक लाख कार्यकर्ताओ की उपस्थिति का लक्ष्य रखा था , जिसमे कुछ हद तक आम की प्रदेश बाड़ी कामयाब भी रही |आपको बता दे ग्वालियर में हुए आप के शंखनाद में मध्यप्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष एवं सिंगरोली महापोर रानी अग्रवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह , आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी  संदीप पाठक और पंजाब विधायक एवं प्रदेश के सहप्रभारी मनजीत लालपुरा भी मोजूद थे

Related posts

महाकाल दर्शन कर उज्जैन के संत अयोध्या रवाना

jansamvadexpress

खेलो इंडिया में उज्जैन मलखंब टीम पहले पायदान पर पहुची , टीम को मिला गोल्ड

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token