Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई: लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर

नई दिल्ली || RBI यानी  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने अपने  रेपो रेट को 6.25 में से   0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। इसका असर आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी EMI भी घटेगी। नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे दी। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी।

इस साल फरवरी में RBI ने रेपो रेट में 0.25% कटौती की थी

इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी। फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी।

RBI Rate Cut: एमपीसी की बैठक की बड़ी बातें
  • रेपो दर (अल्पकालिक उधार दर) 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत की गई।
  • पांच साल के अंतराल के बाद पहली बार रेपो दर में कटौती की गई; पिछली कटौती मई, 2020 में हुई थी।
  • ‘तटस्थ’ मौद्रिक नीति रुख जारी रहेगा।
  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में मुद्रास्फीति घटकर 4.2 प्रतिशत पर आने का अनुमान। चालू वर्ष में इसके 4.8 प्रतिशत रहने की संभावना।
  • खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद।
  • मुख्य मुद्रास्फीति में वृद्धि की उम्मीद, लेकिन यह मध्यम रहेगी।
  • बैंकों का विशेष इंटरनेट डोमेन ‘बैंक डॉट इन’, जबकि गैर-बैंकिंग इकाइयों के लिए ‘फिन डॉट इन’ होगा।
  • आरबीआई ने वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि को चुनौतीपूर्ण बताया।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत व जुझारू बनी हुई है।
  • चालू खाते के घाटे के टिकाऊ स्तर के भीतर बने रहने की उम्मीद।
  • 31 जनवरी तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630.6 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक सात-नौ अप्रैल को होगी।

Related posts

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

jansamvadexpress

नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल सवारी मार्ग का किया गया निरीक्षण, महापोर भी रहे मोजूद

jansamvadexpress

एफिल टावर से ऊंचा पुल: 266 KMPH के तूफान से लेकर भूकंप-धमाके तक बेअसर,100 km प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token