Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यवसाय

रिलायंस ने तीन साल में सरकारी खजाने में जमा कराए 5 लाख करोड़, नौकरियां देने में भी रही नंबर वन

• डायरेक्ट व इनडायरेक्ट टैक्स, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व अन्य मदों में चुकाया गया पैसा
• वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी खजाने में रिलायंस ने 1.77 लाख करोड़ रु जमा कराए हैं

नई दिल्ली, : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड पिछले तीन सालों में सरकारी खजाने में 5 लाख 653 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। यह रकम प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष टैक्स, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व अन्य मदों में जमा कराए गए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस ने 1.77 लाख करोड़ चुकाए हैं। कंपनी की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। कंपनी की सालाना आम बैठक 28 अगस्त को होगी।

पिछले तीन वर्षों में रिलायंस द्वारा चुकाया गया पैसा कितना अधिक है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि भारत सरकार के कुल बजटीय व्यय का यह 5% से भी अधिक है। इससे पिछले वित्त वर्ष में भी रिलायंस ने 1.88 लाख रुपये का योगदान सरकारी खजाने में किया था। रिलायंस देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली कंपनी बनी हुई है।

नौकरियां देने में भी रिलायंस नंबर वन पर रही। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस ने 95,167 नई नौकरियां सृजित की, इन्हें मिलाकर रिलायंस में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3.89 लाख हो गई है। इनमें से 2.45 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ रिलायंस रिटेल का नाम देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में शामिल हो गया है। रिलायंस जियों में 95 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब रिलायंस ने हजारों नई नौकरियां सृजित की हैं। यहां तक की कोविड के दौर में भी कंपनी ने 75 हजार नई नौकरियां निकाली थी।

Related posts

महिला डॉक्टर की सुरखा से सवालो पर IMA ने कराया ऑनलाइन सर्वे आधे से ज्यादा महिला डाक्टर को नाईट शिफ्ट से लगता डर

jansamvadexpress

नहीं रहे मुन्नवर राणा ,हार्ट अटेक आने से हुई मौत

jansamvadexpress

अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी शफीक उज्जैन पहुंचा : गुजरात पुलिस शफीक को लेकर मित्र नगर आई

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token