Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

विक्रम महोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति , मार्च से शुरू होगा विक्रमोत्सव

उज्जैन |  जिले में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक ‎‎विक्रमोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान‎ कई कार्यक्रम होंगे। 8 मार्च को विश्व ‎‎प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी द्वारा शिव‎ पर केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ‎दशहरा मैदान पर दी जाएगी। 9 अप्रैल ‎को गुड़ी पड़वा पर महाकाल शिव‎ ज्योति अर्पणम के तहत रामघाट पर 25 ‎‎लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 1 ‎‎अप्रैल से 6 अप्रैल तक त्रिवेणी सभागार‎ एवं विक्रम कीर्ति मंदिर में पौराणिक‎ फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव भी ‎होगा। इसमें एशिया, दक्षिण अमेरिका, ‎‎अफ्रीकी देशों की पौराणिक फिल्मों का ‎‎प्रदर्शन किया जाएगा।‎

विक्रमोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम‎रूप देने के लिए बुधवार को ‎संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल की ‎अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त‎ जानकारी सामने आई। बैठक में बताया ‎‎गया कि विक्रमोत्सव में स्थानीय ‎‎प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपनी ‎‎प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर ‎दिया जाएगा। बैठक में सांसद अनिल ‎‎फिरोजिया, विधायक अनिल जैन‎ कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती‎ यादव, महापौर मुकेश टटवाल, ‎कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौजूद रहे।‎

Related posts

गर्मी में बुजुर्ग का टशन ,रेल के इन्तजार में खड़े बुजुर्ग ने लगाए ठुमके

jansamvadexpress

सोपास संगठन सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर रखी अपनी समस्या।

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन का शुभारंभ: वीर दुर्गादास की छत्री के संरक्षण-विकास कार्यों का भूमिपूजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token