Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुबह भस्म आरती में महाकाल ने धारण किए शेषनाग का रजत मुकुट-मुंडमाला:दूसरी सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

उज्जैन || आज  श्रावण के दूसरे सोमवार पर देश प्रदेश के शिव मंदिरों में सुबह से ही भकतो का ताँता लगा हुआ  हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्वस्तिवाचन कर पट खोले गए। कर्पूर आरती के बाद नंदी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया।

भगवान महाकाल का जल अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, आभूषण, भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रुद्राक्ष के साथ-साथ सुगंधित फूलों की माला भगवान महाकाल ने धारण की। फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

शाम चार बजे जगतपिता महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी महाकालकी सवारी में शामिल होंगे।

 

Related posts

उज्जैन विकास प्राधिकरण के तात्कालीन CEO सुजान सिंह रावत पर लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब उज्जैन में गुरु अरदास में सम्मिलित हुए

jansamvadexpress

सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता रहेगी बरकरार : सुप्रीम कोर्ट की बेंच का फैसला

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token