Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

साल में दूसरी महंगी और लक्झरी कार लाए इंदौर के उद्योगपति केके सिंह

इंदौर | दीपावली पर्व  पर देश की पहली सुपर लक्जरी कार BMW 740DM स्पोर्ट्स का डीजल मॉडल इंदौर आ गया। स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर इस कार को इंदौर के उद्योगपति केके सिंह ने खरीदी है। उनका दावा है कि देश में इस मॉडल की पहली डीजल कार है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक है। इस सुपर लग्जरी कार की डिलीवरी शनिवार शाम को बीएमडब्ल्यू ने इंदौर में दी।

इंदौर आई बीएमडब्ल्यू की इस जर्मन ब्यूटी को उद्योगपति केके सिंह ने ढाई करोड़ रुपए (ऑन रोड प्राइस) में खरीदा है। यह कार पलक झपकते ही महज 6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। बता दें की हाल ही में जारी हुई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में केके सिंह का नाम दर्ज था।

इसी साल फ़रवरी में ब्लू  फरारी खरीदी 

उद्योगपति केके सिंह ने इसी साल फ़रवरी में ब्यू फरारी खरीदी थी जो इंदौर में चर्चा में रही थी ,  इस शानदार इटालियन ब्यूटी सुपर स्पोर्ट्स कार के मालिक भी  इंदौर शहर के उद्योगपति एवं एल्केम लैबोरेट्रीज के रीजनल डायरेक्टर केके सिंह हैं. उन्होंने यह कार इटली से 5 करोड़ 45 लाख रुपए (ऑन रोड प्राइस) में खरीदी थी . कार की खासियत यह है कि यह देश की पहली टूर डी फ्रांस (ब्लू शेड) कलर कॉम्बिनेशन वाली फरारी रोमा सुपर कार है. जो पलक झपकते ही महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है.|

Related posts

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

jansamvadexpress

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

jansamvadexpress

महाराष्ट्र में आज नाम वापसी का दिन : 06 बड़े दल इस बार चुनाव मैदान में

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token