Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

20 सदस्य टीम करेगी केरल ब्लास्ट की जाँच ,ब्लास्ट में 3 की मौत

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को कन्वेंशन सेंटर में हुए सीरियल ब्लास्ट की जांच 20 सदस्यीय टीम करेगी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। इसमें एक 12 साल की लड़की भी शामिल है जिसने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 41 घायल हैं, जबकि पांच की हालत गंभीर है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया- ADGP कानून एवं व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम इस घटना की जांच करेगी। जांच दल में 20 सदस्य होंगे। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने आज सुबह 10 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

वहीं, राज्य के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अजित कुमार ने बताया कि एक शख्स ने कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। उसका दावा है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम रखा था। आरोपी का नाम डोमिनिक मार्टिन है।

Related posts

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

मोदी भक्त निर्दलीय चुनावी मैदान में , भोपाल के 22 प्रत्याशियों में रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल

jansamvadexpress

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का दूसरा दिन, टोक्यो में राष्ट्रीय शासन संघ से बातचीत की

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token