नई दिल्ली | देश के दो राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी राजनेतिक दलों में सरगर्मिया शुरू हो गई है, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में अक्टूम्बर में मतदान होना है ऐसे में अब चुनावी सरगर्मी के बिच दावेदारी और प्रत्याशियों का चयन शुरू हो गया है | , भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने प्रत्याशियों की सूचि भी जारी कर दी है जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों के नाम हैं। किश्तवाड़ से शगुन परिहार को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं।
जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
रविवार (25 अगस्त 2024) को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।
जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा। रिजल्ट 4 अक्टूबर को आएगा। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में होने वाले ये पहले विधानसभा चुनाव हैं।
चूँकि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदात होगा इसलिए भाजपा ने सभी तीन चरण के चुनाव से जुडी सीट पर अपने प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी है , दुसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने अभी 10 सीट पर प्रत्याशी के नाम घोषित किया है
वही तीसरे चरण को लेकर जारी की गई सूचि में 14 नाम शामिल है ,इसमें




