Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस विधयाको ने खाकी पहन किया विरोध :पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप

भोपाल || पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष बोले – यह व्यापम पार्ट 2 है! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की।

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज गांधी प्रतिमा के सामने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में कांग्रेस विधायक दल ने बड़ा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में सभी कांग्रेस विधायक पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर पहुँचे और जमकर नारेबाजी की साथ ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा: मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाए गए। जांच में सामने आया है कि फिंगरप्रिंट, फोटो, हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग तक मेल नहीं खा रहे। फर्जी आधार कार्ड के जरिए भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के 7411 पदों में इस तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ है।

उमंग सिंघार ने इस घोटाले को ‘व्यापम पार्ट-2’ करार दिया और मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को खत्म करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक इस पूरे घोटाले में शामिल लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा नहीं मिलती, पार्टी का आंदोलन विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।

  • बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी 3 खनन कंपनियों द्वारा स्वीकृति से अधिक खनन करने पर 443 करोड़ से अधिक की वसूली होगी। इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर पाठक ने कहा- थोड़ी देर बाद जवाब दूंगा।
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज भोजनावकाश (लंच ब्रेक) नहीं होगा। शून्यकाल की सूचनाएं बाद में पढ़ी जाएंगी।

संजय पाठक बोले- सभी सवालों के जवाब दूंगा

भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी तीन खनन कंपनियों द्वारा स्वीकृति से अधिक खनन करने पर सरकार 443 करोड़ से अधिक की वसूली निकालने जा रही है। विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से यह लिखित जवाब दिया गया था। इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक संजय पाठक ने कहा- सभी सवालों के जवाब दूंगा।

Related posts

इंदौर की इंडस्ट्री हाउस की 9 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे सर कीर स्टार्मर:लेबर पार्टी बहुमत के करीब , ऋषि सुनक देंगे इस्तीफा

Jansamvad Express Digital

बच्चो की शिकायत पर माता पिता पर दर्ज प्रकरण: मामला हाई कोर्ट पहुंचा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page