Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रयागराज, महू-भोपाल, वाराणसी, दाहोद, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनें 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच निरस्त

इंदौर से चलने वाली पेंचवेली, महू-भोपाल, रीवा, प्रयागराज और वाराणसी एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनें मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त रहेंगी। यह ट्रेनें 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक अलग-अलग दिन निरस्त रहेंगी। रेलवे पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार रामगंजमंडी-भोपाल के बीच नई रेल लाइन के चलते बैरागढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।

इस कारण इंदौर सहित रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी या बदले हुए रूट से चलेंगी। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे ने इंदौर-उज्जैन सेक्शन में डबलिंग के कारण पहले ही 28 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक ले रखा है।

कौन सी ट्रेन किस दिन निरस्त रहेगी

  • 19343- इंदौर-सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस : 28 दिसंबर से 5 जनवरी
  • 19344- छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस : 29 दिसंबर से 6 जनवरी
  • 19323- महू-भोपाल एक्सप्रेस : 28 दिसंबर से 5 जनवरी
  • 19324- भोपाल-महू एक्सप्रेस : 29 दिसंबर से 6 जनवरी
  • 19340- भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस : 28 दिसंबर से 5 जनवरी
  • 141160- प्रयागराज-महू एक्सप्रेस : 28 दिसंबर को निरस्त रहेगी
  • 14115- महू-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस : 29 दिसंबर को निरस्त रहेगी
  • 20415- वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस : 31 दिसंबर को नहीं चलेगी
  • 20416- इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस : 1 जनवरी को निरस्त रहेगी ट्रेन
  • 20413- वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस : 28 दिसंबर को नहीं चलेगी
  • 20414- इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस : 29 दिसंबर, 3 और 5 जनवरी
  • 11703- रीवा-महू एक्सप्रेस : 28, 31 दिसंबर और 2 व 4 जनवरी
  • 11704- महू-रीवा एक्सप्रेस : 29 दिसंबर और 1 से 5 जनवरी तक

Related posts

देश के 7 राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 58 सीट के लिए आज मतदान , कई वीआइपी मतदान करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

आगर सुसनेर मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से शादी में बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत एक अन्य घायल

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी होंगे नेता प्रतिपक्ष , कांग्रेस अध्यक्ष ने की अधिकारिक घोषणा

Leave a Comment