Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीयव्यवसाय

फिल्म की टिकट ना बिकने पर: सिनेमा घर ने रखा चाय समोसे फ्री का ऑफर: अक्षय की सरफिरे पर ऑफर

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में दस्तक देने के पहले ही दिन इसका टिकट खिड़की पर बुरा हाल देखने को मिला। दर्शक इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और हालत यह हो गई है कि दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए एक मल्टीप्लेक्स चेन को ऑफर निकालना पड़ा।

प्रसिद्ध मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स ने दर्शकों के लिए एक अजीब ऑफर का एलान किया है। ऑफर यह है कि दर्शकों को वैध टिकटों के साथ एक चाय और दो समोसे एकदम मुफ्त में मिलेंगे। ऑफर केवला इतना ही नहीं है, बल्कि ऑर्डर के साथ मुफ्त में फिल्म का मर्चेंडाइस भी मिलेगा।

https://x.com/INOXMovies/status/1812422214773277179   

 

इस ऑफर से जाहिर है कि ‘सरफिरा’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश की जा रही है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन मात्र 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में हल्का सा सुधार देखा गया और फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरह फिल्म अभी तक कुल 6.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Related posts

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ कर सके महेश

उज्जैन में प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में लगा एक लाख लड्डूओ का भोग: भगवान गणेश, तीन रूपों में देंगे दर्शन

विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिछड़ौद ने भी लहराया अपना परचम

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page