Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उफ़ान पर चक्रवात ‘दितवाह’

नई दिल्ली: तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘दितवाह’ का कहर जारी है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में मूसलाधार बारिश और कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से थूथुकुडी में तेज बारिश हुई और कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पहुँच सकता है। जिसके बाद मौसम एक बार फिर रुख बदल सकता है और ते ज़ हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। कुड्डालोर, मयिलाडुथुरै, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं पुदुकोट्टै, तंजावुर, नागपट्टिनम, चेन्नई सहित कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है । पेरंबलूर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलाडुथुरै, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, पुदुकोट्टै, पुडुचेरी और कारैक्कल में आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीँ  विल्लुपुरम, तंजावुर और तिरुची जिलों  में केवल स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। चक्रवात ‘दितवाह’ की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुए है, तमाम उडाने रद्द कर दी गई हैं।

Related posts

बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी पर राहुल गाँधी का ट्विट – लिखा भाजपा बुलडोजर नीति पर बेनकाब हुई, देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं

jansamvadexpress

सचिन शर्मा होंगे उज्जैन के नए एसपी , सत्येन्द्र कुमार शुक्ल होंगे अब खंडवा एसपी

jansamvadexpress

अगर आपकी बाइक चोरी हुई है तो आए और पहचान कर ले जाए : उज्जैन पुलिस ने चोरी गई 162 बाइक जप्त की

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token