Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक आज

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक आज यानी 19 दिसंबर  को दिल्ली के एक होटल में होगी। इसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

बैठक में सपा नेता अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरएलडी से जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में विपक्षी दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। साथ ही पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर भी चर्चा संभव है।

सीट शेयरिंग कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा पॉइंट हो सकता है क्योंकि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद ममता ने शीट शेयरिंग सवाल उठाए थे।

मीटिंग में 18 दिसंबर को संसद से 78 सांसदों के निलंबन पर भी बात हो सकती है।

Related posts

एमपी : लोकसभा सीट बटवारे में उज्जैन के नेताओ का जोर , महेश दिलीप और अक्षय होंगे प्रत्याशी

jansamvadexpress

स्वर्गीय श्री मती झनु बाई यादव की स्मृति में 15000 हजार रूपए की राशी दान स्वरुप यादव समाज धर्मशाला के निर्माण में भेट की

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश में बड़ा रेल हादसा दो मालगाड़ी की आमने सामने हुई भिडंत सिंहपुर रेलवे स्टेशन में दो माल गाड़ियों के बीच भिड़ंत, तीन डिब्बे पलटे, लोको पायलट की मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token