Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की उम्र सीमा 70 से घटाकर 60 हो : लाभ 05 की जगह 10 लाख का मिले

नई दिल्ली ||  आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की उम्र सीमा 60 साल करना चाहिए। साथ ही इलाज के लिए मिलने वाली 5 लाख रुपए की राशि को भी बढ़ाकर दोगुना यानी 10 लाख रुपए करना चाहिए। अभी 70 साल के बुजुर्गों को ही इसका फायदा मिल रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने केंद्र सरकार से यह सिफारिश की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस स्वास्थ्य योजना का फायदा मिल सके।

केंद्र सरकार ने पिछले साल 11 सितंबर को हाल ही में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) का विस्तार करके AB-PMJAY वय वंदना योजना के तहत 4.5 करोड़ परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को कवर किया है।

जल्द ही साठ साल की उम्र पूरी करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कोई भी आम आदमी विभाग के पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बना सकता है। आयुष्मान कार्ड उन लोगों का ही बनेगा, जिनको किसी अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ न मिल रहा हो।

70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने में अगर कोई दिक्कत आती है तो 1800110770 या 14555 पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर पर आपकी समस्याओं का हल मिल जाएगा।

Related posts

भोरासा के शमशान में हो रहे जनसहयोग से निर्माण कार्यों का लिया जायजा,श्मशान घाट में शुरू हुआ सौंदर्यीकरण का कार्य

jansamvadexpress

उन्हेल रोड उज्जैन में दो ट्रक की आमने सामने भिडंत के बाद लगी आग

jansamvadexpress

पूरी और उज्जैन में आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा , पूरी में दो दिन होगी यात्रा तो उज्जैन में इस बार तीन रथ होंगे शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token