Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इन्दौर- युवाओं को नौकरी देने लिये रोजगार मेला 2 मार्च को

भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन्दौर जिले में “युवा संगम” कार्यक्रम रोजगार मेले लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अगला रोजगार मेला जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा 02 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) 10 पोलोग्राउंड इन्दौर में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में युवाओं को करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

“युवा संगम” कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ जैसे इनोफ्लेक्स, टोरस बीपीओ, तीसवा टेक्नोलॉजीज सर्विसेज, जस्ट डायल, शेफाली बिज़नेस सोलूशन, मोज़ेक वाक्स्किल्ल प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियाँ में 250 से अधिक रिक्त पदों की पूर्ति हेतु उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों में एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली-कॉलर, ऑपरेटर, टीम लीडर, बैक ऑफिस, हेल्पर आदि रिक्त विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर आकर्षक वेतन पर प्रारंभिक चयन करेंगे।

इस मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे आवेदक, जिन्होंने हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो, तथा आईटीआई/डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा भी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियाँ, बायोडाटा तथा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लाना होगीं।

Related posts

दीपावली पर खाद्य विभाग की कार्रवाही , अमानक पतासे किये जप्त

jansamvadexpress

आज मुख्यमंत्री का इस्तीफा : अभिषेक, आतिशी ,सोरभ ,राघव ,सोमनाथ या फिर केजरीवाल

jansamvadexpress

इंदौर ट्राफिक पुलिस आरक्षक रनजीत के लिए महिन्द्रा ग्रुप चेयरमैन ने किया पोस्ट: लिखा यह वही है जो आप इसे बनाना चुनते हैं।

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token