उज्जैन। बदलते दौर में पत्रकारिता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से लगातार दुसरे वर्ष उज्जैन प्रेस क्लब के द्वारा मालवा पत्रकारिता उत्सव का आयोजन किया गया , भरत पूरी स्थित सामाजिक शोध संस्थान के सभागार में इसका आयोजन हुआ ,कार्यक्रम के तहत बदलती परिस्थितियों में पत्रकारिता विषय पर मंथन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव,विधायक पारस जैन ,विधायक महेश परमार ,भाजपा नेता अनिल जैन कालुहेडा ,ओम जैन,महापोर मुकेश टटवाल अदि मोजूद रहे |
देश की आजादी में पत्रकारिता का बहुत बड़ा योगदान था। आज लोकतंत्र में पत्रकारिता एक आईने के रूप में है। आज बड़ी चुनौतियों के बीच पत्रकारिता करना बहुत बड़ा मुश्किल का काम है, फिर भी पत्रकार अपनी दबंगता के साथ कलम चलाकर समाज एवं सरकार को परिस्थितियों से अवगत कराते रहते हैं। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। द्वितीय सत्र में बाहर से आये वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र के दौरान स्वागत भाषण आयोजक प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा ने दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कार्य का यह द्वितीय वर्ष है।प्रेस क्लब के कार्यकारणी सदस्य हर्ष जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।इस दोरान मंच पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, राकेश पाठक, हृदयेश दीक्षित, प्रवीण खारीवाल ,सुमित अवस्थी
मोजूद रहे अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहित अन्य सदस्यों ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दीप दीपन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया और अन्त में आभार प्रेस क्लब के सचिव विक्रम जाट ने प्रकट किया।
कार्यक्रम में पत्रकार और समाजसेवी का हुआ सम्मान
मालवा पत्रकारिता उत्सव कार्यक्रम के दोरान उज्जैन इंदौर संभाग के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया वही शहर में समाजसेवा से जुड़े व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया , अतिथियों ने मीडिया अवार्ड से पत्रकारों में इन्दौर की सुश्री नीता सिसौदिया, धार के सुनील शर्मा (रवि चावला), शाजापुर के नईम कुरेशी, देवास के अनिल सिंह सिकरवार, नीमच के शौकीन जैन, रतलाम के राजेश जैन आदि को सम्मानित किया।
वही समाजसेवी के रूप में उज्जैन में लाक डाउन के दोरान शहर में सेवा कार्य करने वाले समाजसेवी आक्सीजन मेन अश्विन कासलीवाल को ही मालवा पत्रकारिता उत्सव में सम्मानित किया गया |


