Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

उज्जैन || केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने गुरूवार को  भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। डॉ. मुरूगन ने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के चरणों में शीश नमाया और आशीर्वाद लिया। डॉ एल मुरूगन गुरूवार को उज्जैन के समीप नागदा तहसील में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। इस दौरान शाम को वे उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कुछ समय नंदी हाल में बिताया और महाकाल बाबा की आराधना की।

दर्शन पूजन के बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से भारत सरकार के सूचना और प्रसारण व संसदीय कार्य मंत्री डॉ एल मुरूगन का स्वागत-सत्कार किया गया। दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री यहां से प्रस्थान कर गए।  केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से बाबा महाकाल का भव्य महाकाल महालोक बना है। श्रद्दालु  महाकाल लोक की तारीफ करते हैं। मुझे भी आज महाकाल भगवान के दर्शन करके अच्छा लगा। ———-   बाइट – डॉ एल मुरूगन, केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री

Related posts

फरियादी को ही पुलिस ने बनाया आरोपी : मामला परिवार के साथ जा रहे सख्स जुड़ा है , हादसा हुआ पत्नी घायल हुई पति ने पुलिस कम्प्लेन की पुलिस ने पति पर ही लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया

jansamvadexpress

अभिनेता सोनू सूद ने किये बाबा महाकाल के दर्शन : फिल्म फ़तेह की कामयाबी के लिए प्रार्थना की

jansamvadexpress

एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token